{"_id":"5fc0c71e8ebc3e9ba007dbdd","slug":"barricading-work-fast-for-agra-metro-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो का काम शुरू करने के लिए तैयारियां तेज, नोएडा से आएंगे मजदूर और मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो का काम शुरू करने के लिए तैयारियां तेज, नोएडा से आएंगे मजदूर और मशीनें
Fri, 27 Nov 2020 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक नई मेट्रो लाइन बिछाने में लगीं मशीनें और मजदूर अब आगरा में मेट्रो का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सामने तय समय पर काम पूरा करने के लिए यह व्यवस्था की है। लखनऊ, कानपुर के बाद आगरा मेट्रो यूपीएमआरसी का प्रदेश में तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के अधीन दो मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम कर रहे हैं। एक नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी), दूसरा यूपीएमआरसी। नोएडा नॉलेज पार्क से परी चौक होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक 50 किमी की नई मेट्रो लाइन का प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो से पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि लखनऊ और कानपुर मेट्रो के बाद आगरा मेट्रो यूपीएमआरसी का प्रदेश में तीसरा प्रोजेक्ट है। आगरा के बाद गोरखपुर और फिर बनारस मेट्रो के कार्य शुरू होंगे।
फतेहाबाद रोड पर एक किमी में हुई बैरिकेडिंग
फतेहाबाद रोड पर तीन मेट्रो स्टेशनों के लिए गुरुवार तक एक किमी दूरी में बैरिकेडिंग का काम पूरा हो गया। सड़क पर दो किमी बैरिकेडिंग और होनी है। उधर पीएसी मैदान में डिपो के लिए बैरिकेडिंग हो चुकी है। बैरिकेडिंग का काम खत्म होने के बाद मशीनें व मजदूर आगरा आएंगे।
पहले चरण में करीब 400 करोड़ रुपये आगरा मेट्रो पर खर्च होंगे। 273 करोड़ रुपये फतेहाबाद रोड, ताज पूर्वी गेट व बसई मेट्रो स्टेशन और चार किमी ट्रैक निर्माण पर सेम इंडिया बिल्टवेल खर्च करेगी। इसे 26 महीने में काम पूरा करना है।
पहले ये काम 24 महीने में पूरा होना था। दिसंबर, 2022 की जगह अब अप्रैल, 2023 तक तीन स्टेशन हो जाएंगे। इसी तरह 18 महीने में लीसा इंजीनियर्स को पीएसी मैदान पर पहली डिपो का काम पूरा करना है। दोनों कामों की समय सीमा तय है।