{"_id":"68cccfa80b10bd29da0c60ba","slug":"barricades-will-be-removed-from-mg-road-where-metro-work-has-been-completed-2025-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एमजी रोड पर जहां हो गया मेट्रो का काम पूरा, वहां से हटाए जाएंगे बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एमजी रोड पर जहां हो गया मेट्रो का काम पूरा, वहां से हटाए जाएंगे बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी राहत
Fri, 19 Sep 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:06 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के कार्य के चलते एमजी रोड पर जहां-जहां बैरिकेडिंग किए गए हैं, उनको जहां काम पूरा हो गया है, वहां से हटा दिया जाएगा। इस फैसले से एमजी रोड पर मार्ग चौड़ा हो जाएगा, जिससे जाम से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
आगरा एमजी रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अब जिन स्थानों पर कार्य पूरा हो गया है वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस ने मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही फुटपाथ तोड़ने, पोल हटाने का कार्य भी चल रहा है।आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का कार्य चल रहा है। इसके लिए हाईवे और एमजी रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस कारण लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद फुटपाथ हटाने, गड्ढे भरने, अनावश्यक पोल हटाने, काम पूरा होने पर बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हरीपर्वत से सेंट जाॅन्स की तरफ आने वाले मार्ग पर फुटपाथ को चाैड़ा करने का काम शुरू हो गया है। सुभाष पार्क से धाकरान तक 10 पोल हटाकर पीछे कर दिए हैं। बिजली के दो ट्रांसफाॅर्मरों को भी रोड से हटाकर दूसरी जगह लगाया गया है। जिलाधिकारी आवास के सामने काम पूरा होने की स्थिति में बैरिकेडिंग को हटवाया जा रहा है।
एमजी रोड पर जाम से परेशान हुए लोग
एमजी रोड पर जाम की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रही है। रोड के गड्ढे भरने, अनावश्यक खंभे हटाने और संकरी जगहों से फुटपाथ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सहूलियत के लिए सिटी बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है, लेकिन इन प्रयासों के बाद भी जाम की समस्या बरकरार है। लोग प्रतिदिन जाम से जूझ रहे हैं।
एमजी रोड पर जाम की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रही है। रोड के गड्ढे भरने, अनावश्यक खंभे हटाने और संकरी जगहों से फुटपाथ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सहूलियत के लिए सिटी बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है, लेकिन इन प्रयासों के बाद भी जाम की समस्या बरकरार है। लोग प्रतिदिन जाम से जूझ रहे हैं।