फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barnahal's polling should be canceled and elections should be held again.

Agra News: बरनाहल का मतदान रद्द कर दोबारा चुनाव कराया जाए

Wed, 10 May 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Barnahal's polling should be canceled and elections should be held again.
बरनाहल। नगर पंचायत बरनाहल के चेयरमैन सहित 12 सभासदों के लिए चार मई को हुए मतदान का मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद तक पहुंच गया है। बरनाहल के चार लोगों ने उच्च न्यायालय में साक्ष्य जमा करके मतदान रद्द करके दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। मतदाता सूची में बाहरी ग्रामसभाओं के 700 मतदाता शामिल करने का आरोप लगाया है। याचिका की सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की गई है। बरनाहल निवासी डॉ. संजीव कुमार की पुत्रवधू स्नेहा राठी ने नगर पंचायत बरनाहल में चेयरमैन पद का चुनाव सपा प्रत्याशी के रूप में और भाजपा से शशी गुप्ता ने लड़ा है। मतदान के दिन भी फर्जी मतदान के आरोप लगे हैं। मतदान के बाद बरनाहल निवासी डॉ. संजीव कुमार, नेत्रपाल, सुशील कुमार ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा है कि नगर पंचायत बरनाहल की मतदाता सूची में लगभग 700 मतदाता ऐसे शामिल कर दिए गए हैं। जो नगर पंचायत क्षेत्र की आसपास की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में भी शामिल हैं। इसी मतदाता सूची से मतदान कराया गया है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि ग्राम सैय्यदपुर, केशोपुर, अब्दुल नवीपुर, हाजीपुर नेरा, विनायकपुर, सुनूपुर, नवाटेढ़ा ग्राम पंचायतों के रहने वाले लोगों के नाम नगर पंचायत की मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए हैं। मतदान के दिन इन लोगों ने फर्जी मतदान किया है। इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकता है। याचिका में मंाग की गई है कि साक्ष्यों के आधार पर चार मई को हुंए मतदान को रद्द करके मतगणना रोकी जाए। नगर पंचायत का चुनाव दोबारा कराया जाए। याचिका की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन


मतदान के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत एसडीएम से की गई थी। शिकायत का एसडीएम ने निस्तारण नहीं किया। फर्जी मतदाताओं वाली सूची से ही मतदान कराया गया है। धांधली के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की गई है। याचिका मंजूर हो गई है। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव कुमार, याचिका कर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed