फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barish

मेहरबान हुआ मानसून, शनिवार को भी हुई झमाझम बारिश

Sat, 01 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
barish
स्टेशन रोड पर तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले पर मानसून दो दिन से मेहरबान है। शनिवार को दोपहर बाद शहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शुक्रवार को भी दिन में झमाझम बारिश हुई थी। शनिवार को सुबह धूप निकली। दोपहर दो बजे के करीब मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

सुबह से धूप और उमस के चलते परेशान लोगों को इससे राहत मिली। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे दिन में बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, लेकिन वीकेंड लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही थे। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम को भी कई जगह बारिश हुई।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
लगातार दो दिन बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से धान में किसानों को लाभ होगा। वहीं मक्का की फसल में भी बारिश से फायदा होगा। इससे किसान किसान खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed