{"_id":"697d6a4afaf38bb3160ade42","slug":"barhan-to-get-new-bypass-8-89-crore-released-by-government-for-4-km-road-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा को बड़ी सौगात: बरहन में बनेगा चार किमी लंबा बाईपास, शासन ने जारी किए 8.89 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा को बड़ी सौगात: बरहन में बनेगा चार किमी लंबा बाईपास, शासन ने जारी किए 8.89 करोड़ रुपये
Sat, 31 Jan 2026 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 08:04 AM IST
सार
आगरा के बरहन में चार किमी लंबा बाईपास बनेगा। इसके लिए शासन ने 8.89 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बाईपास
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बरहन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 4 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण करेगा। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास निर्माण के साथ ही शासन की व्यय समिति ने 5 साल के अनुरक्षण कार्य के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बाईपास के लिए शासन ने पहले चरण में 8.89 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पिछले काफी समय से एत्मादपुर विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह शासन से इसके बारे में पत्राचार कर रहे थे। विधायक ने बताया कि बाईपास सात मीटर चाैड़ा होगा। यह एत्मादपुर बरहन रोड पर नगला गोल से आंवलखेड़ा होते हुए जलेसर हाईवे को जोड़ेगा। इसके बनने से बाईपास से सटे गांव के लोगाें को आसानी होगी। माैजूदा समय में आंवलखेड़ा की ओर जाने के लिए बरहन की संकरी रोड से होकर गुजरना पड़ता था।