फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bareilly may be in the 'Brij' command

बरेली में जा सकती  है ‘ब्रज’ की कमान

Tue, 03 May 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 03 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bareilly may be in the 'Brij' command
bjp logo
भाजपा में बदलाव का दौर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के बाद जिले और महानगरों के नए अध्यक्षों की ताजपोशी हो चुकी है। अब बारी क्षेत्र अध्यक्षों की है। सबसे ज्यादा मशक्कत प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष पद को लेकर है। इसके लिए आगरा, अलीगढ़, मथुरा और बरेली के दावेदार दम भर रहे हैं। पार्टी में चर्चाओं के मुताबिक, इसमें बरेली के दावेदार काफी मजबूत हैं।
विज्ञापन

बता दें, वर्ष 2013 की शुरुआत तक बरेली क्षेत्र, ब्रजक्षेत्र का ही हिस्सा हुआ करता था। मगर, संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने की दृष्टि से क्षेत्रों का दायरा कम कर दिया गया। ताकि पदाधिकारी ज्यादा अच्छे से काम कर सकें। मगर, यह प्रयोग सफल नहीं रहा। लिहाजा, विभिन्न क्षेत्रों को फिर से पुरानी स्थिति में बहाल कर दिया गया। अब बरेली क्षेत्र भी ब्रजक्षेत्र का ही हिस्सा होगा। ब्रजक्षेत्र में अब तीन मंडल आगरा, अलीगढ़ और बरेली होंगे। ऐसे में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के लिए दिग्गजों ने दांवपेंच लगाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा हैं। मगर, अब जो अध्यक्ष होगा, उसके पास 12 जिलों की कमान होगी। यह पद काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। 
विज्ञापन


आगरा मंडल
. आगरा
. फीरोजाबाद
. मैनपुरी
. मथुरा

अलीगढ़ मंडल
. अलीगढ़
. एटा
. कासगंज
. हाथरस

बरेली मंडल
. बरेली
. बदायूं
. पीलीभीत
. शाहजहांपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed