{"_id":"5f3299338ebc3e3ccc5f6779","slug":"bar-association-mainpuri-news-agr454416613","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओपी नंबर वाले वकील ही कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओपी नंबर वाले वकील ही कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
मैनपुरी। बार काउंसिल सहित बार एसोसिएशन के चुनाव में अब वही वकील मतदान कर सकेंगे जिनके पास बार काउंसिल द्वारा जारी किए गया सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) नंबर होगा। बार कांउसिल ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के बाद दीवानी के 100 से अधिक वकील मतदान से वंचित हो जाएंगे।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार काउंसिल सहित बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने के लिए वकीलों के पास बार कांउसिल द्वारा जारी किए गए सीओपी नंबर की अनिवार्यता की है। यह नंबर बार काउंसिल द्वारा वकीलों की प्रैक्टिस के आधार पर ही उनको जारी किए गए हैं।
दीवानी में 700 से अधिक वकील एसोसिएशन के सदस्य हैं, जिनमें से केवल 600 के पास ही बार कांउसिल द्वारा जारी किए गए सीओपी नंबर मौजूद हैं। यह नंबर द्वारा वकीलों द्वारा अदालत में लगाए गए वकालतनामों तथा अदालत में मुकदमों की पैरवी के आधार पर जारी किए गए हैं। बार काउंसिल से जो बार एसोसिएशन संबद्ध हैं उनमें मतदान के लिए सीओपी नंबर की अनिवार्यता की गई है।
विज्ञापन
बार काउंसिल द्वारा जारी किए निर्देश उन एसोसिएशन में लागू होंगे जिनकी बार एसोसिएशन से संबद्धता है। सीओपी नंबर नहीं होने वाले वकील बार काउंसिल से संबद्ध एसोसिएशन के चुनाव के मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे।
ब्रजेंद्र सिंह यादव, सचिव बार एसोसिएशन
बार काउंसिल के निर्देश बार काउंसिल के चुनाव के लिए अनिवार्य हैं। बार एसोसिएशन के जिन वकीलों के पास सीओपी नंबर नहीं हैं। बार कांउसिल में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनको सीओपी नंबर लेेने को कहा गया है।
अजय कृष्ण पांडेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन