फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bar association election

बार एसोसिएशन चुनाव: 11 वकीलों ने वापस लिए नाम

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bar association election
10एमएनपी-26-वार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया पूरी कराते चुनाव अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नाम वापसी के दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 11 वकीलों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब 20 दिसंबर को वकील पदाधिकारियों का मतदान के जरिए चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी के दिन चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी, हरवीर सिंह, एएच हाशमी, पवन कुमार मिश्रा के सामने विभिन्न पदों से वकीलों ने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद से
अध्यक्ष पद से अशोक कुमार मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह यादव ने नाम वापस लिए हैं। अब अजय कृष्ण पांडेय, मुकेश बाबू शर्मा, विपिन कुमार चतुर्वेदी, विश्व विमोहन राजपूत, एमपी सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह यादव, जगपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद से
उपाध्यक्ष के दो पदों से शैली शिवहरे ने नाम वापस लिया है। अब शिवकुमार यादव, रचना सिंह, बिंदू यादव, मुनेंद्र सिंह यादव चुनाव मैदान में रह गए हैं।
सचिव पद से
सचिव पद से विशाल सिंह, कुलदीप कुमार, रोहित यादव, अबधेश यादव ने नाम वापस लिया है। अब पुष्पेंद्र दुबे, शैली शिवहरे, मुकेश सिंह यादव, युवराज सिंह, ब्रजेंद्र सिंह यादव, राजदीप सिंह शाक्य, एमपीसिंह चौहान, अनिल चौहान मैदान में हैं।
सह सचिव पद से
सह सचिव पद के लिए अवनीश कुमार दीक्षित, अजय कुमार, अबधेश यादव के नाम वापस लेने के बाद तरुण कुमार गौतम, अनुज त्रिपाठी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए अनिल कुमार शर्मा ने नाम वापस लिया है। दिनेश कुमार दीक्षित, संतोष कुमार, सत्यपाल सिंह यादव, श्याम नरायण तिवारी, रवींद्र बाबू दीक्षित, मोहित कुमार, सर्वेश कुमार, विपुल कुमार, संजीव कुमार, राजकिशोर सक्सैना, संजीव कुमार सिंह, शिवम कटियार, अनार सिंह, रनवीर सिंह पाल, आलोक चौहान, अमित कुमार, सुनील कुमार पांडेय, राकेश कुमार गुप्ता, वीरसिंह, सुशील कुमार, सतेंद्र सिंह चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी ने बताया 20 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

अनुज बनेंगे निर्विरोध ऑडिटर
बार एसोसिएशन के ऑडीटर पद के लिए अनुज कुमार यादव ने ही एकमात्र नामांकन किया। एकमात्र नामांकन होने से अनुज कुमार यादव का निर्विरोध ऑडीटर चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed