फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bar association dispute put to rest

Agra News: बार एसोसिएशन के विवाद पर लगा विराम

Fri, 24 Nov 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bar association dispute put to rest
बार एसोसिएशन के विवाद पर लगा विराम
विज्ञापन


-बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आदेश वापस लिए



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी बार एसोसिएशन के विवाद पर विराम लग गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पूर्व में किए गए दो आदेश वापस ले लिए हैं। फरवरी में बार काउंसिल द्वारा किए गए आदेश में आनंद यादव को अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा को अध्यक्ष माना था। बार काउंसिल के आदेश के बाद सौरभ यादव को अध्यक्ष तथा संतोष यादव को सचिव के रूप में मान्यता मिल गई है। शुक्रवार को वकीलों ने दीवानी में आतिशबाजी चलाकर सौरभ तथा संतोष को मालाएं पहनाकर खुशी जताई।

दिसंबर 2022 में एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में सौरभ यादव को अध्यक्ष तथा संतोष यादव को सचिव चुना गया था। चुनाव को फर्जी बताकर आनंद यादव तथा प्रभात चतुर्वेदी की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आनंद यादव को अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा को सचिव मानकर छह फरवरी 2023 को आदेश जारी कर दिया। आनंद यादव द्वारा बार काउंसिल के आदेश की अवहेलना करने की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 18 अक्तूबर 2023 को आदेश जारी किया। सौरभ यादव तथा संतोष यादव ने बार काउंसिल के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय नई दिल्ली में याचिका दायर की।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेश के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पूर्व में 6 फरवरी और 18 अक्तूबर 2023 को दिए गए आदेश वापस ले लिए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में दिए गए आदेशों को वापस लेने की सूचना जिला जज को भी भेजी गई है। बार काउंसिल के आदेश की जानकारी होने के बाद दीवानी के वकील सभागार में एकत्रित हुए। वकीलों की बैठक में बार काउंसिल के आदेश को दिसंबर 2022 में हुए चुनाव की मान्यता वाला बताकर वकीलों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी जताई। सौरभ यादव तथा संतोष यादव को उनके साथियों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ममता तिवारी, विनीता भदौरिया, जीतू राजपूत, अनुपम चौहान, बिंदू यादव, विनीत निगम, सुनील यादव, सीएल शाक्य, जगदीश शाक्य, सत्यपाल यादव, शशिराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed