फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banners and hoardings were removed as soon as the code of conduct was imposed

Agra News: आचार संहिता लगते ही उतरवाए गए बैनर व होर्डिंग्स

Mon, 10 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Banners and hoardings were removed as soon as the code of conduct was imposed
सोरोंजी/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा/पटियाली। निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता प्रभावी हो गए। जिसके चलते निकायों के द्वारा अभियान चलाकर राजनीति दलों से संबंधित बैनर, होर्डिंग्स आदि को उतरवा दिया।
विज्ञापन


सोरोंजी में निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते ही प्रशासन तीर्थंनगरी में आचार संहिता का पालन कराने में जुट गया है। रविवार की रात से ही पालिका प्रशासन ने तीर्थंनगरी में जगह जगह लगे फ्लैक्स, होर्डिंग्स उतरवाना शुरू कर दिए। वहीं दीवारों पर चिपके पोस्टर हटवा दिया। पालिका चुनाव में अध्यक्ष सभासद पद पर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने दीवारों, विद्युत पोलों, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, फ्लैक्स बोर्ड पोस्टर लगा रहे थे। जिन्हें हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार के निर्देशन में पालिका कर्मियो ने रेलवे रोड, कोतवाली चौराहा, सहावर गेट, कछला गेट,कासगंज गेट, हरि की पौड़ी मार्ग, बदरिया, लहरारोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार आदि स्थानों से पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स बोर्ड को हटाया।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में आचार संहिता लगते ही नगर के गली मोहल्ले में जगह-जगह लगे राजनीतिक होर्डिंग्स, बोर्ड, बैनर, पोस्टर आदि को हटाया गया। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के सहयोग से ईओ सुनील कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न मोहल्लों, विद्युत पोलों एवं सार्वजनिक स्थानों से सभी पोस्टरों को हटवाया। इस दौरान लेखाकार श्रीकांत शर्मा, कैशियर गंगा प्रसाद शाक्य, संजय शर्मा, बसीम खान, फूल सिंह, गुड्डू सहित अन्य कर्मी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आचार सहिंता का पालन कराने को अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टरों और बैनरों को हटाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी सर्वेश शुक्ला के निर्देश में यह अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने जहां भी राजनीति दलों से संबंधित प्रचार के लिए बैनर व पोस्टर लगाए गए थे वहां से उन्हें हटाया। इस दौरान नगर पंचायत की लिपिक शिखा शर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।


पटियाली में रविवार की देर शाम निकाय चुनावों का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लगते ही नगर पंचायत प्रशासन ने चुनाव संबंधित राजनीति दलों के प्रचार के होर्डिंग्स व पोस्टरों को हटवा दिया। सोमवार की सुबह भी अभियान चलाकर पोस्टरों को हटवा गया। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व अभियान चलाया गया। इस दौरान लिपिक ख़ालिद, रूपकिशोर, निजामुद्दीन, अंकित, मुन्ना सैनी, अमित आदि नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed