फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banned trees are being cut openly on saw machines.

Agra News: आरा मशीन पर खुलेआम काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़

Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Banned trees are being cut openly on saw machines.
आरा मशीन पर खुलेआम काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़
विज्ञापन

-वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान, किशनी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में स्थित कुछ आरा मशीन पर बेखौफ प्रतिबंधित पेड़ों से लकड़ियां काटी जा रहीं हैं। जिम्मेदार विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुपचाप बैठा हुआ है। सोमवार को क्षेत्र स्थित आरा मशीन पर प्रतिबंधित लकड़ी के कटान को लेकर रेंजर की ओर से कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूले जाने की बात कही है।

किशनी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय हैं। यहां प्रतिबंधित हरे पेड़ काटने के बाद आरा मशीन पर भेज दिया जाता है। वहां खुलेआम लकडियां काटी जाती है। जिम्मेदार विभाग के कुछ कर्मियों की शह पर क्षेत्र में प्रतिबंधित शीशम, नीम, जामुन आदि के पेड़ काटे जा रहे हैं। इस पर रोक न लगने के वन संरक्षण के लिए शासन प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास भी विफल होते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार माफिया वन विभाग के कुछ कर्मियों से सांठ गांठ किए हुए हैं। जिसके चलते प्रतिबंधित पेड़ काटने वालों को किसी का खौफ नहीं हैं। शिकायत के बाद भी अधिकतर मामले रफा दफा कर दिए जाते हैं। किशनी रामनगर मार्ग पर संचालित एक आरा मशीन पर नीम-जामुन की लकड़ी का कटान पड़ा हुआ है। इसके बारे में जब रेंजर किशनी वीरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली तो बताया बीट प्रभारी शैलेंद्र सिंह है। वह विभागीय कार्य से डिवीजन कार्यालय गए हुए हैं। रामनगर बीट प्रभारी हवलदार को मौके पर भेजा गया है। प्रतिबंधित लकड़ी को जब्त कर उसके साइज की नापजोख की जाएगी। इसके आधार पर ही जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed