Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple and Radhavallabh Temple holi 2024

ब्रज में होली का खुमार: वृंदावन के मंदिरों में छाए गुलाल के बादल, बरस रहा टेसू का रंग; सराबोर हो रहे भक्त

Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

ब्रज के मंदिरों में होली का उल्लास छाया है। बांकेबिहारी मंदिर में गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आकर आराध्य चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों से टेसू के फूलों के रंग से होली खेल रहे हैं। वहीं राधावल्लभ मंदिर में टेसू के रंग के साथ श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple and Radhavallabh Temple holi 2024
मथुरा में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर एवं ठाकुर राधावल्लभ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में इन दिनों होली का उल्लास छाया है। बांकेबिहारी मंदिर में गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आकर आराध्य चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों से टेसू के फूलों के रंग से होली खेल रहे हैं। वहीं राधावल्लभ मंदिर में टेसू के रंग के साथ श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाया जा रहा है। इससे मंदिर में गुलाल के बादल छा रहे हैं और भक्त झूम रहे हैं।
विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी से बांकेबिहारी मंदिर में शुरू हुई टेसू के रंग और पुष्पों की होली 24 मार्च तक खेली जाएगी। इसमें पांच दिन ठाकुरजी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं। श्रद्धालुओं की आराध्य पर गुलाल, रंग और माला से बचाव के लिए ठाुकरजी के आगे सेवायत गोस्वामियों ने पारदर्शी प्लास्टिक लगाई है। सेवायत गोस्वामी टेसू का रंग लाकर पिचकारी से श्रद्धालुओं पर सुबह और शाम बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भी आराध्य गर्भगृह से बाहर जगमोहन में सिंहासन पर विराजमान किए गए। श्वेत पोशाक धारण कराई गई। भव्य शृंगार किया गया। ठाकुरजी के आगे टोकना में रखा टेसू का रंग चांदी और स्टील की पिचकारी से सेवायत गोस्वामियोें द्वारा बरसाया जा रहा है। वहीं रंग के बीच में हरा, गुलाबी, लाल, पीला गुलाल इस कदर बरसाया जा रहा है कि मंदिर में गुलाल के बादल छा गए। यह होली सुबह से लेकर देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि सुबह और शाम मंदिर में गोस्वामियों और संतों द्वारा होली के पदों का गायन किया जा रहा है। उन्होंने होली का पद सुनाया कि ब्रज कौ दिन दूल्हा रंग भरयौ, अहो रंग हो हो हो, होरी खेलें सकल कुंवर बरसाने की..।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed