{"_id":"5d27339b8ebc3e6cd90464a7","slug":"banke-bihari-temple-aarti-timing-changes-on-16-july-2019-due-to-lunar-eclipse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, दिन में शयन को जाएंगे ठाकुरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, दिन में शयन को जाएंगे ठाकुरजी
Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगामी 16 जुलाई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के कारण ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन व आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। इस दिन राजभोग में निर्धारित समय से करीब 50 मिनट पहले ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे, जबकि शयन भोग में 5 घंटे 40 मिनट पहले ही ठाकुर जी शयन को चले जाएंगे।
मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात: कालीन सेवा में 7:45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7:55 बजे होगी। आठ बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी और 11:10 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
इसके बाद शयन भोग की सेवा में दोपहर 12:40 बजे पट खुलेंगे। शयन आरती 3:45 बजे होगी। 3:50 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर सकेंगे।