फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Mandir 160 security guards will be deployed inside temple time of Aarti has been changed

Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर के अंदर रहेंगे 160 सुरक्षा गार्ड तैनात, बदला गया आरती का समय

Fri, 18 Aug 2023 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 12:52 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने वन वे प्रवेश एवं निकास व्यवस्था की है, जिसमें श्रद्धालुओं को दो और तीन नंबर द्वारा से प्रवेश और एक और चार नंबर द्वार से मंदिर से बाहर निकासी की व्यवस्था रहेगी।  
 

विज्ञापन
Banke Bihari Mandir 160 security guards will be deployed inside temple time of Aarti has been changed
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार (आज) स्वर्ण हिंडोला में ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने को लेकर मंदिर प्रबंधन ने मंदिर की अंदर व्यवस्था के लिए 60 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। अब मंदिर में 160 सुरक्षा गार्डों को श्रद्धालुओं को निकास द्वारा की ओर बढ़ाने और भीड़ के बीच में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। निजी सुरक्षा एजेंसी से लाए गए सुरक्षा गार्ड मंदिर के सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग के अलावा मंदिर के चौक में जगमोहन में भी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश एवं निकास की रहेगी वन-वे व्यवस्था

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर मंदिर में प्रवेश एवं निकास की वन वे व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दो मार्ग एवं द्वारों से मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दो मार्गों और द्वारों से श्रद्धालुओं के निकास की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई है। 

ये भी पढ़ें - Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा प्रवेश 

बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि परिक्रमा मार्ग जुगलघाट की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के द्वार दो से प्रवेश कराया जाएगा, जो कि दर्शन करने के बाद वह द्वार 1 से बाहर निकलकर वीआईपी मार्ग से होते हुए परिक्रमा मार्ग में पहुंचेंगे। जबकि विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा से आने वाले श्रद्धालु मंदिर के द्वार 3 से प्रवेश करेंगे और दर्शन कर द्वार 4 से निकलकर स्नेहबिहारी मंदिर से दुसायत मोहल्ला की ओर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

मंदिर में घुटन दूर करने को लगाए 20 एग्जॉस्ट फैन

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुई दो श्रद्धालुओं की मौत की घटना से सबक लेते हुए मंदिर प्रबंधन ने इस बार हरियाली तीज पर मंदिर में घुटन न हो, इसके लिए 20 एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजेंगे बांके बिहारी, दर्शन के लिए बढ़ाया समय

दर्शन का समय चार घंटे बढ़ाया गया  

शनिवार को प्रात: 7.45 बजे से दोपहर दो बजे और सायंकालीन सेवा में शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक ठा. बांकेबिहारी गर्भ़गृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि हरियाली तीज पर ठा. बांकेबिहारी प्रात:कालीन एवं सायंकालीन सेवा में 2-2 घंटे दर्शन का समय बढ़ाया गया है।

आरती का बदला समय 

 स्वर्ण हिंडोला में दर्शन के समय बढ़ाने के साथ ही आरती का समय भी भी बदलाव किया गया है। प्रात:कालीन सेवा में सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश प्रात: 6 बजे, प्रात: 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, श्रृंगार आरती  प्रात: 7.55 पर, राजभोग सेवा प्रात: 8 बजे, राजभोग आरती मध्याह्न 1.55 बजे के बाद मध्याह्न 2 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को मंदिर के पट 5 बजे खुलेंगे, शयन आरती रात्रि 10.55 पर होगी इसके बाद रात्रि 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed