फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shri banke bihari will be seated in golden silver carousel on Hariyali Teej 2023

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजेंगे बांके बिहारी, दर्शन के लिए बढ़ाया समय

Fri, 18 Aug 2023 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बांके बिहारी के दर्शन प्रात: 7.45 बजे से दोपहर दो बजे तक और उसके बाद शाम को पांच से रात्रि 11 बजे तक दर्शन होंगे।

विज्ञापन
shri banke bihari will be seated in golden silver carousel on Hariyali Teej 2023
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में हरियाली तीज के अवसर पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही ठाकुर बांके बिहारी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के चलते ठाकुरजी के दर्शन का समय चार घंटे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वृंदावन हादसा: जर्जर और अवैध भवनों को तत्काल ध्वस्त करने के आदेश, दोबारा सर्वे करके तैयार होगी सूची
विज्ञापन

 

नोट कर लें ये समय 

शनिवार को प्रात: 7.45 बजे से दोपहर दो बजे और सायंकालीन सेवा में शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक ठा. बांकेबिहारी गर्भ़गृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि हरियाली तीज पर ठा. बांकेबिहारी प्रात:कालीन एवं सायंकालीन सेवा में 2-2 घंटे दर्शन का समय बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

आरती का बदला समय 

 स्वर्ण हिंडोला में दर्शन के समय बढ़ाने के साथ ही आरती का समय भी भी बदलाव किया गया है। प्रात:कालीन सेवा में सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश प्रात: 6 बजे, प्रात: 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, श्रृंगार आरती  प्रात: 7.55 पर, राजभोग सेवा प्रात: 8 बजे, राजभोग आरती मध्याह्न 1.55 बजे के बाद मध्याह्न 2 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को मंदिर के पट 5 बजे खुलेंगे, शयन आरती रात्रि 10.55 पर होगी इसके बाद रात्रि 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। 

ये भी पढ़ें - Vrindava: प्रियाकान्तजु मंदिर पहुंचे बागेश्वर महाराज, देवकीनंदन महाराज के साथ किया शिव अभिषेक, उतारी आरती

विज्ञापन

इनको साथ लेकर न आएं

ठा. बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने हरियाली तीज पर (आज) देश-विदेश से दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालु अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीजों को मंदिर में न लाएं। इसके साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से भी सावधान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed