{"_id":"60e5dd258ebc3ef6260250f5","slug":"bank-worker-defames-wife-by-making-fake-facebook-id-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए बैंक कर्मी ने रची खौफनाक साजिश, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए बैंक कर्मी ने रची खौफनाक साजिश, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर किया घिनौना काम
Wed, 07 Jul 2021 10:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:28 PM IST
सार
अलीगढ़ की रहने वाली महिला के पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। पति का दोस्त घर पर आता था। वह थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित एक बैंक में अस्थाई काम करता है। वह आए दिन घर आकर मदद करने लगा। एक दिन प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एक महिला ने पति की मौत के बाद बैंककर्मी युवक से शादी कर ली। युवक पति का दोस्त ही था। अब वह पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता है। इसके लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करना शुरू कर दिया। बुधवार को महिला ने युवक के बैंक में जाकर हंगामा किया। बाद में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अलीगढ़ की रहने वाली महिला के पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। पति का दोस्त घर पर आता था। वह थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित एक बैंक में अस्थाई काम करता है। वह आए दिन घर आकर मदद करने लगा। एक दिन प्यार का इजहार किया।
शादी के लिए कहा। दो साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। डेढ़ साल पहले पति की बैंक में नौकरी स्थायी हो गई। इसके बाद से पति का व्यवहार बदल गया। अब वह उसे साथ नहीं रखना चाहता है। वह दूसरी युवती से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि जब पीड़िता ने पति से अलग होने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी पति ने साजिश रची। फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इस पर उसके निजी फोटो डाल दिए। पीड़िता और उसकी मां का नंबर लिख दिया। उनके पास अंजान लोगों के कॉल आने लगे।
तब इस बात का पता चला। बुधवार को महिला पति के बैंक में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में बातचीत के बाद दोनों चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी।