{"_id":"5e245f3a8ebc3e4b3e3e85c4","slug":"bank-will-close-five-days-due-to-empolyees-strikes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल, यूनाइटेड फोरम का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल, यूनाइटेड फोरम का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आज से
Mon, 20 Jan 2020 10:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से बैंककर्मी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। सोमवार से शुरू हो रहा यह आंदोलन 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान एकजुट होकर प्रदर्शन तो किया ही जाएगा साथ ही पोस्टर, बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
यहां तक कि 31 जनवरी तथा एक फरवरी के अलावा 11, 12 तथा 13 मार्च को सभी बैंक बंद रहेंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा आंदोलन की तैयारियां एक सप्ताह पहले से ही प्रारंम्भ कर दी हैं।
विज्ञापन
सरकार की नीतियों से त्रस्त बैंककर्मी अब आरपार की लड़ाई को तैयार हो गए हैं। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान वह कई दफा एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे तथा पोस्टर बैनर लगाकर विरोध व्यक्त भी किया जाएगा। 21 जनवरी से 31 जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार की नीतियों का विरोध व्यक्त किया जाएगा।

एक दिन मीडिया को विस्तृत जानकारी भी बैंक यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा दी जाएगी । 31 जनवरी तथा एक फरवरी की हड़ताल के बाद भी यदि सरकार का रुख नहीं बदला तो डीएम को सामूहिक ज्ञापन, कार्यालय के कामों का बहिष्कार, स्थानीय सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
इसके बाद भी यदि सरकार ने बैंक कर्मियों की मांगें नहीं मानी तो 11,12 और 13 मार्च की सामूहिक हड़ताल बैंक कर्मियों द्वारा की जाएगी तथा कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के मंत्री केके पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार को शाम पांच बजे ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की होलीगेट शाखा से की जाएगी।