फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank strike, 10 crores money transiction fail

बैंकों की हड़ताल: दस करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित,एटीएम भी खाली

Sun, 02 Feb 2020 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
bank strike, 10 crores money transiction fail
01एमएनपी-04-इलाहाबाद बैंक पर धरना देते बैंक कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बैंकों की हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को लोग नकदी के लिए भटकते रहे। वहीं कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक इंप्लॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार और शनिवार को बैंकों की हड़ताल रही। शहर के स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो कर्मचारी मार्च में 11 से 13 तारीख तक हड़ताल करेंगे। वहीं एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी उन्होंने एलान कर दिया। बैंकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी लगभग दस करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए हैं।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगे
- बैंक कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण
- सप्ताह में पांच कार्यदिवस का आदेश।
- पुरानी पेंशन लागू करने।
-सेवानिवृत्ति के लाभों को आयकर से छूट।
-बैंक कर्मचारियों के लिए समान कार्य समान वेतन।
-बैंक कर्मचारियों के लिए निश्चित कार्य अवधि आदि।
दो दिनों की हड़ताल से नकदी की किल्लत हो चुकी है। आज रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में लोगों को आज भी परेशान होना पड़ेगा। एटीएम में भी नकदी नहीं डाली जा सकेगी। सोमवार को बैंक खुलने पर ही यह किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed