{"_id":"5e3702708ebc3ebfea693f57","slug":"bank-strick-ijn-mainpuri-mainpuri-news-agr427616346","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बैंकों में हड़ताल फिर रविवार ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बैंकों में हड़ताल फिर रविवार ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी
विज्ञापन
02एमएनपी-08-आईडीबीआई के एटीएम पर लटका ताला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बैंकों में हुई दो दिन की हड़ताल के बाद रविवार की छुट्टी ने लोगों को मुश्किल में डाल दिए। लगातार तीसरे दिन भी लोगों को कैश के लिए भटकते रहे।
अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार और शनिवार को दो दिन की हड़ताल के चलते काम नहीं किया था। ऐसे में लोगों को न तो कैश मिल सका और न ही वे रुपये जमा कर सके। तीसरे दिन भी रविवार की छुट्टी ने समस्या खड़ी कर दी। छुट्टी होने के कारण रविवार को भी लोग दिन भर कैश के लिए परेशान रहे। तीन दिनों से लगातार बैंक बंद होने से अब एटीएम भी खाली हो गए। स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक समेत अधिकांश एटीएम बंद रहे। वहीं जो एटीएम खुले रहे उनमें भी कैश नहीं रहा। इसके चलते ग्राहक बस एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कहीं भी कैश नहीं मिल सका।
सोमवार को भी उमड़ेगी भीड़
तीन दिन बैंकों की बंदी के अब लोगों को सोमवार का इंतजार है, लेकिन सोमवार को भी बैंकों में भीड़ के चलते अव्यवस्था होना तय है। दरअसल लगातार तीन दिनों तक बैंक न खुलने के चलते काफी काम लंबित हो गया है। कैश के लिए लोग तो पहुंचेंगे ही वहीं अन्य कार्यों के लिए भी लोगों के पहुंचने से बैंकों में भीड़ अधिक रहेगी।
लोगों की बात
दो दिन बैंकों की हड़ताल थी प्रशासन को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करानी चाहिए थी। रविवार को अवकाश रहने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
नीलेश कुमार।
बैंकों की हड़ताल ने तो इस बार परेशान किया ही है। एटीएम में कैश न होना भी एक बड़ी मुसीबत है। त्योहारी सीजन व छुट्टियों में एटीएम खाली ही रहते हैं।
ओम यादव।
बैंकों में ग्राहकों का दबाव कम करने के लिए एटीएम की शुरुआत की गई थी लेकिन अब लापरवाही के चलते एटीएम से लोग फिर बैंकों में लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
मधुर सक्सेना।
सरकार को आदेश करने चाहिए कि लगातार तीन दिनों तक किसी भी हाल में बैंक बंद नहीं होंगे। अगर ऐसे हड़ताल होगी तो लोग कैश जमा करना ही बंद कर देंगे।
अरुण श्रीवास्तव।