{"_id":"5de1137c8ebc3e54b909fce6","slug":"bank-security-guard-died-after-being-shot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बेल्ट में फंसा ट्रिगर दबने से चली गोली, बैंक सुरक्षा कर्मी के सिर के उड़ गए चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बेल्ट में फंसा ट्रिगर दबने से चली गोली, बैंक सुरक्षा कर्मी के सिर के उड़ गए चीथड़े
Sat, 30 Nov 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बैंक में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा कोतवाली क्षेत्र के डैम्पियर नगर में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्टेट बैंक ग्रामीण शाखा के सुरक्षा कर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कर्मी को उसकी ही बंदूक की गोली लगी है।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैंक कर्मी और वहां आए ग्राहक अपना-अपना कामकाज निपटाने में व्यस्त थे, तभी गोली चलने से बैंक में अफरा तफरी मच गई। जब लोगों की नजर बैंक के सुरक्षा कर्मी पर पड़ी तो वे सहम गए।
सुरक्षा कर्मी जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोली कैसे चली यह अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला है। हालांकि पुख्ता तौर पर अभी यह पता नहीं चल सका है सुरक्षा कर्मी को गोली कैसे लगी। पुलिस उसकी बंदूक से ही गोली चलने की बात कह रही है।