{"_id":"65ce5f8f003d99a170049d64","slug":"bank-related-cases-should-be-settled-in-national-lok-adalat-kasganj-news-c-175-1-agr1054-111277-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निस्तारण
Fri, 16 Feb 2024 09:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:40 AM IST
सार
कासगंज जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को होगा। नोडल अधिकारी ने बैंक प्राधिकारियों को बैंक रिकवरी के नोटिस कलरफुल एवं लोक अदालत के लिए विशेष प्रारूप तैयार कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
विस्तार
कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में नौ मार्च होगा। जिसमें बैंक संबंधी वादों को निस्तारित कराए जाने के लिए नोडल अधिकारी अपर जिला जज घनेंद्र कुमार ने जिला विधिक प्राधिकरण सचिव अभय प्रताप सिंह और बैंक प्रबंकों के साथ बैठक की।
नोडल अधिकारी/अपर जिला जज ने बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा एवं सुझाव दिए। उन्होंने बैंक प्राधिकारियों को बैंक रिकवरी के नोटिस कलरफुल एवं लोक अदालत के लिए विशेष प्रारूप तैयार कराने का सुझाव दिया। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि बैंक प्री-लिटिगेशन के मामलों के नोटिसों को समय से तैयार करा लें, जिससे कि नोटिसों की तामीला समय से हो सके।
उन्होंने वादकारियों से अपील की कि वह अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराकर लाभ लें। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किए जाते हैं।