{"_id":"58261d2a4f1c1b7304b38a91","slug":"bank-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम रहे खाली, बैंकों में भीड़ भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम रहे खाली, बैंकों में भीड़ भारी
एटीएम रहे खाली, बैंकों में भीड़ भारी
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एक्सिस बैंक पर लगी लोगों की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के बाहर शुक्रवार को ज्यादा लंबी कतारें नजर आईं और ग्राहकों के सब्र का बांध भी कई बार टूटा। शहर के 50 से ज्यादा बैंक शाखाओं पर ग्राहकों और बैंककर्मियों के बीच काफी तकरार हुई। एटीएम में कैश लोड न होने से शुक्रवार को हालात और ज्यादा बिगड़ गए।
गुरुवार को भारी भीड़ के कारण लोगों ने शुक्रवार को एटीएम चालू हो जाने पर कैश का इंतजाम करने का मन बनाया था लेकिन एटीएम खाली रहे। इस वजह से गुरुवार के मुकाबले दोगुना भीड़ बैंकों में आ गई। 500 और दो हजार रुपये का नया नोट भी न पहुंचने से ज्यादातर बैंक शाखाओं के पास मौजूद 100-50 रुपये के नोट दोपहर में ही खत्म हो गए।
शुक्रवार को बैंक की शाखाओं और चुनिंदा डाकघरों में पुराने नोट बदलवाने और कैश जमा करने के लिए सुबह सात बजे से ही भीड़ पहुंच गई। शुक्रवार शाम तक एटीएम में कैश लोड नहीं हो सका। रिजर्व बैंक के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकें इस मामले में फेल साबित हुईं। इस वजह से बैंकों में मारामारी की स्थिति रही। मैनेजरों ने किसी के हाथ जोड़े तो किसी से तकरार तक हुई। हर ब्रांच से 200 से 250 लोग कैश बिना लिए ही लौटे। शास्त्रीपुरम की विजया बैंक ने 2:30 बजे कैश देने की शुरुआत की तो आवास विकास कालोनी के सिंडीकेट बैंक की शाखा में एक बजे ही कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
संजय प्लेस, सदर, राजा की मंडी, कमला नगर, बल्केश्वर, ट्रांसयमुना, ट्रांसपोर्ट नगर, आवास विकास कालोनी, बोदला रोड, शाहगंज, साकेत कालोनी, अर्जुन नगर, ईदगाह, छीपीटोला की बैंक शाखाओं में दोगुना भीड़ रही और एटीएम भी खाली ही रहे।
सीन-1
रात 12:30, जगह- स्टेट बैंक बोदला एटीएम
रात 12 बजे एटीएम चालू हो जाने के एलान के बाद सामने कालोनी में रहने वाले प्रवीन एटीएम पहुंचे, लेकिन एटीएम का शटर बंद मिला। सुबह 6 बजे फिर आए, लेकिन तब भी शटर बंद ही था।
सीन-2
सुबह 7:30, जगह- करगिल पेट्रोल पंप
एचडीएफसी एटीएम
कैश निकालने के लिए दर्जन भर लोग एटीएम के पास खड़े हैं लेकिन गार्ड कैश शाम तक लोड हो पाने की जानकारी दे रहे हैं। एटीएम के साथ लगे ओरियंटल बैंक, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया के एटीएम खाली मिले।
सीन-3
सुबह 11 बजे, जगह राजा की मंडी
स्टेट बैंक आफ इंडिया एटीएम
राजा की मंडी चौराहे से सेंट जोस के बीच बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक के एटीएम खाली मिले। बैंक की कतार में लगे लोग एटीएम में कैश आने की पूछकर फिर थककर लाइन में ही बैठ जाते। गार्ड के मुताबिक शाम तक कैश लोड होगा।
500 से ज्यादा एटीएम शुक्रवार को रहे खाली
200 करोड़ के 2000 रुपये के नोट चेस्ट में
575 करोड़ रुपये जमा हुए थे गुरुवार को
850 करोड़ रुपये जमा हुए शुक्रवार शाम तक
2.80 लाख ग्राहकों ने जमा कराया कैश
2.10 लाख ग्राहकों ने बदले पुराने नोट