पटियाली। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के द्वारा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नगला बंजारन में बंजारा समाज की बैठक की। इसमें क्षेत्र के ग्राम रतनपुर, गढ़िया, नगला आशा नंद, मोती नगर, ढुवियाई आदि गांव के बंजारा समाज के लोग शामिल रहे। बंजारा समाज के द्वारा मांगों को लेकर काले झंडे दिखाकर चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया।
बंजारा समाज के नेता डा. जोधपाल सिंह नायक ने कहा कि प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ बंजारा समाज के लोग रहते हैं। समाज की मांग है कि समाज को बंजारा आरक्षण बहाल किया जाए। प्रदेश के बंजारा गांव राजस्व गांव घोषित हो, बंजारा वेलफेयर बोर्ड का गठन हो, बंजारा समाज के महापुरुष लक्खीशाह बंजारा का सर्वनिक स्मारक बनाया जाए, उनके नाम से विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बंजारा समाज को देश में तीन कैटेगरी में बांटा गया है। कहीं एससी, कहीं एसटी और कहीं ओबीसी में। समाज को एक कैटेगरी में रखा जाए। इस दौरान बॉबी नायक, हवलदार सिंह, भोजराज सिंह, सत्यपाल नायक, कालीचरन, इंद्रपाल, गीतम सिंह, गब्बर, शैतान सिंह आदि समाजबंधु मौजूद रहे।