{"_id":"6ab2e6db948848066f0acc05","slug":"bangle-trader-dies-after-being-hit-by-a-car-agra-news-c-421-1-pin1001-17749-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की टक्कर से चूड़ी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की टक्कर से चूड़ी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
कार की टक्कर से चूड़ी व्यापारी की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
- फोटो : 1
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग पर मोदी राम इंटर कॉलेज के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहे चूड़ी व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्षतिग्रस्त कार छोड़कर भाग गया।
मृतक की पहचान महेश (45) पुत्र रामनाथ निवासी मिलिकिया अकबरपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है। भतीजे मोहित ने बताया कि महेश करीब डेढ़ वर्ष से बसई अरेला क्षेत्र के गांव पूरा जवाहर में रहकर चूड़ी बेचने का काम करते थे। सोमवार रात वह फिरोजाबाद के नगला उदी से चूड़ी का सामान लेकर गांव लौटे थे। मंगलवार तड़के महेश शौच के लिए पैदल आगरा-बाह मार्ग की ओर जा रहे थे। मोदी राम इंटर कॉलेज के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।