{"_id":"699d251cce65f395f70e7257","slug":"bangladeshi-citizenship-probe-stalled-for-six-months-due-to-absence-of-committee-chair-in-agra-cantonment-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्या बंगला नंबर 45 और 46 में रहने वाले बांग्लादेशी? समिति में अध्यक्ष न होने से बांग्लादेशियों की जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्या बंगला नंबर 45 और 46 में रहने वाले बांग्लादेशी? समिति में अध्यक्ष न होने से बांग्लादेशियों की जांच ठप
Tue, 24 Feb 2026 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:42 AM IST
सार
आगरा के छावनी क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकता की जांच के लिए बनी समिति अध्यक्ष की नियुक्ति न होने से छह महीने से निष्क्रिय पड़ी है।
विज्ञापन
विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर में हाल के दिनों में बांग्लादेशी की गिरफ्तारी के मामलों के बीच छावनी क्षेत्र में कथित बांग्लादेशी नागरिकता की जांच फिर चर्चा में है। करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी है। जांच प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ी है और अब इस पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
छावनी परिषद क्षेत्र के बंगला नंबर 45 और 46 में रह रहे संदिग्ध परिवारों के बारे में छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने गत 6 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 27 अगस्त को पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति में एसीएम तृतीय को अध्यक्ष नामित किया गया था, जबकि तहसीलदार सदर, चकबंदी अधिकारी, छावनी परिषद के अधीक्षक कुलविंदर सिंह और सहायक अध्यापक अविनाश पाठक को सदस्य बनाया गया था। पर समिति के नेतृत्व के लिए नामित एसीएम तृतीय की अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। अध्यक्ष के अभाव में समिति की बैठकें नहीं हो पा रही हैं और जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी परिषद की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि समिति में एसीएम तृतीय की शीघ्र नियुक्ति की जाए, ताकि जांच प्रक्रिया आगे बढ़ सके।