फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladesh Home Ministry officer who came to see Taj Mahal in Agra lost her bag at Cantt station

Agra: बांग्लादेश के गृह मंत्रालय की अफसर का कैंट स्टेशन पर खोया बैग, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव; ऐसे खोजा

Mon, 27 Jan 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:33 PM IST
सार

अधिकारियों को जैसे ही बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के अधिकारी का बैग खोने की जानकारी मिली तो खलबली मच गई। आनन-फानन तलाश शुरू करा दी गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाने लगे। काफी मशक्कत के बाद बैग मिल सका।

विज्ञापन
Bangladesh Home Ministry officer who came to see Taj Mahal in Agra lost her bag at Cantt station
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में बांग्लादेश के गृह मंत्रालय में सहायक सचिव सुरैय्या और उनके न्यायाधीश पति नूर मोहसिन दिल्ली से ताजमहल देखने आए थे। कैंट स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर उनका हैंडबैग गुम हो गया। जीआरपी ने बैग तलाश कर सौंप दिया और उन्हें ताजमहल भी दिखवाया।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि दंपती कैंट स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस का वापसी का टिकट ले रहे थे। तभी सुरैय्या का हैंडबैग गुम हो गया। इसमें पासपोर्ट के साथ, भारतीय और बांग्लादेश की मुद्रा और अन्य सामान थे। दंपती परेशान हो गए। 
विज्ञापन


जीआरपी ने रिजर्वेशन काउंटर के सीसीटीवी फुटेज देखे। उस समय टिकट कराने वाले सभी व्यक्तियों का चार्ट रिजर्वेशन काउंटर से लेने के बाद उनके मोबाइलों पर संपर्क किया गया। कुछ घंटे की मेहनत के बाद हैंडबैग मिल गया। विदेशी अफसरों ने बैग मिलने पर जीआरपी की कार्यशैली की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed