फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangalore flight faces technical glitch takes off one hour late passengers got worried

UP: बेंगलूरू की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एक घंटे देरी से उड़ी; यात्री हुए परेशान

Wed, 04 Jun 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 09:01 AM IST
सार

बेंगलूरू की फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से यात्रियों को एक घंटे का इतंजार करना पड़ा। एक बजे की जगह दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट से रवाना हुई।
 

विज्ञापन
Bangalore flight faces technical glitch takes off one hour late passengers got worried
बेंगलूरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा से मंगलवार की दोपहर बेंगलूरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान को टेक ऑफ से पहले ही रनवे से वापस पार्किंग में लाया गया। सॉफ्टवेयर संबंधी दिक्कत के कारण एक घंटे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बेंगलूरू की फ्लाइट तय समय एक बजे की जगह दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट से रवाना हुई।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की आगरा-बेंगलूरु फ्लाइट मंगलवार दोपहर 12.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आई। यात्रियों को लेकर फ्लाइट दोपहर 1 बजे टेक ऑफ के लिए रनवे पर पहुंची, लेकिन विमान के पायलट को कुछ तकनीकी खराबी पता चली। उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया, जिस पर फ्लाइट को वापस पार्किंग एरिया में लाया गया। यहां इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी को ठीक किया। एक घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। इंजीनियराें की हरी झंडी के बाद विमान को बेंगलूरू के लिए भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक होने के बाद दी गई क्लीयरेंस
खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर वाईएस तोमर ने बताया कि आगरा-बेंगलूरु फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद रनवे से वापस लाया गया। फॉल्ट ठीक होने के बाद ही फ्लाइट को क्लीयरेंस दी गई। एक घंटा देरी से उड़ान हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed