{"_id":"68f31ffce0b3ad5ab0009d3a","slug":"bandanwar-tassels-and-rangoli-will-adorn-your-home-toran-worth-rs-14-000-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025: बंदनवार, लटकन और रंगोली से सजेगा घर...14,000 रुपये की तोरण; जानें क्या है खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2025: बंदनवार, लटकन और रंगोली से सजेगा घर...14,000 रुपये की तोरण; जानें क्या है खासियत
Sat, 18 Oct 2025 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:35 AM IST
सार
दिवाली से पहले घर को सजाने के लिए बाजार में विभिन्न तरह के सामान हैं। 300 रुपये से लेकर 14000 तक में तोरण और सजावटी सामान मिल रहा है।
विज्ञापन
बंदनवार, लटकन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पांच दिवसीय दीपोत्सव के लिए घरों की साफ-सफाई हो चुकी है और सजावट को फाइनल लुक दिया जा रहा है। घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए बाजार में उपहारों की विशाल रेंज मौजूद है जिसमें तोरण, रंगोली, लटकन, झूमर, दीया स्टैंड और उरली आदि हैं जो आपके घर को एस्थेटिक लुक देगा।
घर के प्रवेश द्वार पर सजाए जाने वाले तोरण (बंदनवार) में इस बार लक्ष्मी-गणेश फूल-पत्ती, मोती और नगों से आगे बढ़कर एविल आई और खाटू श्याम के चिह्नों वाले बंदनवार लोगों को खूब लुभा रहे हैं। साधारण बंदनवार की शुरुआती कीमत 300 रुपये है।
संजय प्लेस स्थित दुकान संचालक मोहित परमार ने बताया कि फूल-पत्तियों और मोती, एविल आई आदि के काम से तैयार किए गए खूबसूरत बंदनवार लोगों पहली नजर में ही पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 2500 रुपये से 8000 रुपये के मध्य है। पहली बार लकड़ी पर तैयार किए गए खाटू श्याम के चिह्न वाला धनुष आकार का तोरण भी बाजार में है। इसकी कीमत 8000 से 14000 के बीच है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमिका की खातिर बच्ची का अपहरण, सूनी गोद भरनी थी...शोएब ने बताया ऐसा सच, सुनकर पुलिस भी हैरान

कमरे को जगमग करेगी उरली और कैंडल स्टैंड
अगर आपको अपने घर के कमरों को झिलमिल दीपों के साथ सजाना अच्छा लगता है तो कैंडल स्टैंड और उरली सेट आपके लिए आदर्श साबित हो सकते हैं। इनमें विभिन्न आकार और प्रकार के सेट बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें चाहें तो रंगोली पर सजाएं या रंगोली की तरह। टेबल और कॉर्नर पर भी ये आकर्षक रूप देते हैं। इनकी कीमत डिजाइन के अनुसार 2000 से 5000 के बीच है। भावना टावर स्थित व्यवसायी प्रीति रघुवंशी ने बताया कि सही तरीके से रखे जाएं तो ये उरली स्टैंड वर्षों साल चलते हैं।
ये भी पढ़ें - Pollution: दिवाली से पहले जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 300 पार...अभी और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका

रेडीमेड रंगोली से करें लक्ष्मी का स्वागत
दिवाली पर घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाने की परंपरा है। अगर आप रंगोली नहीं बना पाते हैं या फिर आपको सूखे रंगों से बनाई गई रंगोली के बिगड़ने का डर सताता है तो इसके लिए बाजार में ढेरों विकल्प हैं। आप चाहें तो रंगोली मैट ले आएं या फिर एक्रेलिक, एमडीएफ बोर्ड पर बनी पोर्टेबल रंगोली। इसके अलावा रंगोली के सांचे, स्टैंसिल और कॉर्नर भी मार्केट में उपलब्ध हैं। इन्हें आप अपनी पसंद और जगह के अनुसार खरीद सकते हैं। कमला नगर स्थित कुनाल स्टोर के संचालक अशोक हूडा बताते हैं कि इनकी कीमत 200 से 2000 के बीच है।

डिजाइनर मिट्टी के दीये
दीयों के बिना दिवाली पर्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पूजा के लिए मिट्टी के डिजाइनर दीये लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें एक ही स्टैंड में मल्टीपल दीयों के साथ हैंडल वाले दीये खूब पसंद किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर मोमबत्ती के साथ दीये तैयार किए गए हैं। वहीं अलग-अलग शेप की बोतल और गिलास में रंग-बिरंगी, खुशबू वाली जेल कैंडल भी डिमांड में है।