फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Band baja and procession starting from today, wedding rituals begin

Agra News: आज से शुरू हो रहे बैंडबाजा और बारात, शादी की रस्में शुरू

Wed, 22 Nov 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Band baja and procession starting from today, wedding rituals begin
कासगंज। सहालग का सीजन बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। परिवारों में शादी-विवाह से संबंधित हल्दी, मेहंदी आदि प्रचलित रस्म शुरू हो गई हैं। इन आयोजनों में शामिल लेने के लिए रिश्तेदार-मेहमान भी अपने संबंधियों के घर जुटने लगे हैं। शादी समारोह के लिए होटल, मैरिज होम फुल हो चुके हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर पर सजने-संवरने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। वहीं, पंडित, पुरोहित, बैंडबाजे और मिठाई कारीगरों की व्यस्तता भी काफी बढ़ गई है। पांच माह के अंतराल के बाद देवोत्थान एकादशी से सहालग का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में 24 दिन के लिए शादी समारोह आयोजन का मौका मिलेगा। इस दौरान 12 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इन दिनों में जिले में 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित होने का अनुमान है। इसके बाद 16 दिसंबर से एक माह के लिए खरमास लगने से एक माह के लिए वैवाहिक आयोजन थम जाएंगे। जिन परिवारों में शादी समारोह आयोजित होने है उनमें रस्मों की अदायगी शुरू हो गई है। मेहंदी, हल्दी, मंडप आदि के आयोजन शुरू हो चुके हैं। मैरिज होम, होटल, धर्मशालाएं सभी पहले ही बुक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिन स्थानों पर शादी समारोह आयोजित होने हैं उनमें सजावट आदि का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मिठाई कारीगरों ने भी तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed