Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on construction of disputed road till Revenue Department's report comes

Agra News: राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने तक विवादित सड़क बनाने पर रोक

Thu, 15 Feb 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ban on construction of disputed road till Revenue Department's report comes
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव औड़ेन्य पड़रिया में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा नाली तोड़े जाने को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद में डीएम के बाद मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई है। मामले में अब अधिशासी अभियंता निर्माण खंड ने एसडीएम मैनपुरी को पत्र भेजकर राजस्व अभिलेखों में दर्ज सड़क की भूमि की जानकारी मांगी है। साथ ही रिपोर्ट आने तक विवादित क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



गांव निवासी अवनीश सक्सेना ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि गांव में उनका पैतृक निवास बना हुआ है। घर के बाहर इंटरलॉकिंग सड़क और दोनों तरफ जलनिकासी के लिए नाली बनी थी। इस सड़क को सीसी बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें ठेकेदार ने जबरन नाली तोड़ दी। इसके बाद नाली के स्थान पर भी सीसी रोड बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कई बार मौके पर विवाद होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अवनीश सक्सेना का कहना है कि अगर नाली नहीं रहेगी तो जलनिकासी कैसे होगी।
विज्ञापन

विवाद बड़ा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय भास्कर ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार को उक्त विवादित रास्ते के संबंध में पत्र भेजा है। इसमें रास्ते की कुल भूमि की सरकारी अभिलेखों के अनुसार जानकारी मांगी है। साथ ही रिपोर्ट आने तक विवादित क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण न किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




औड़ेन्य पड़रिया का मामला संज्ञान में आया था। फिलहाल कार्य पर रोक लगाते हुए एसडीएम को पत्र भेजकर सरकारी अभिलेखों में दर्ज रास्ते की जानकारी मांग की है। जानकारी प्राप्त होने के बाद उसी के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - अजय भास्कर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed