फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bams students protests in agra university

यूपीः धरने पर बैठे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं, जानिए आखिर क्या है वजह

Wed, 27 Nov 2019 05:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bams students protests in agra university
बीएएमएस के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में 98 फीसदी फेल होने पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस के छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया। धरना देकर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी-नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुर्न मूल्यांकन की मांग की। कुलसचिव ने तीन दिन में समाधान का भरोसा मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमरघु आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हाथरस, केवी मेडिकल कॉलेज कुबेरपुर, एसआरएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, रामरघु आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, केआर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और साईं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के बीएएमएस के पहली, दूसरी और तृतीय वर्ष के करीब 100 छात्र विश्वविद्यालय स्थित कुलसचिव कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्र पुर्न मूल्यांकन की मांग के लिए कुलसचिव से मिलना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने गेट पर ही रोक दिया। इससे भड़के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। अंदर जाने पर सुरक्षा गार्ड से छात्रों की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस भी पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया।

छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुलसचिव आए और उनकी शिकायत सुनकर तीन दिन में परिणाम संशोधित करने का आश्वासन दिया। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याओं का तीन दिन में हल करने के लिए कहा गया है। जरूरत पर कमेटी भी बनाई जाएगा।

केवी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के नहीं आए परिणाम
केवी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के पहले साल के छात्रों का आरोप है कि उनके कॉलेज का अभी तक परिणाम ही नहीं निकाला है। जबकि परीक्षा जुलाई में हो चुकी है। छात्रों का आरोप है कि कई बार परिणाम के लिए कुलसचिव से शिकायत भी कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed