{"_id":"5dde392f8ebc3e5497074284","slug":"bams-students-protests-in-agra-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः धरने पर बैठे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं, जानिए आखिर क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः धरने पर बैठे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं, जानिए आखिर क्या है वजह
Wed, 27 Nov 2019 05:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
बीएएमएस के छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में 98 फीसदी फेल होने पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस के छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया। धरना देकर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी-नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुर्न मूल्यांकन की मांग की। कुलसचिव ने तीन दिन में समाधान का भरोसा मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।
प्रेमरघु आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हाथरस, केवी मेडिकल कॉलेज कुबेरपुर, एसआरएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, रामरघु आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, केआर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और साईं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के बीएएमएस के पहली, दूसरी और तृतीय वर्ष के करीब 100 छात्र विश्वविद्यालय स्थित कुलसचिव कार्यालय पहुंचे।

छात्र पुर्न मूल्यांकन की मांग के लिए कुलसचिव से मिलना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने गेट पर ही रोक दिया। इससे भड़के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। अंदर जाने पर सुरक्षा गार्ड से छात्रों की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस भी पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया।
छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुलसचिव आए और उनकी शिकायत सुनकर तीन दिन में परिणाम संशोधित करने का आश्वासन दिया। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याओं का तीन दिन में हल करने के लिए कहा गया है। जरूरत पर कमेटी भी बनाई जाएगा।
केवी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के नहीं आए परिणाम
केवी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के पहले साल के छात्रों का आरोप है कि उनके कॉलेज का अभी तक परिणाम ही नहीं निकाला है। जबकि परीक्षा जुलाई में हो चुकी है। छात्रों का आरोप है कि कई बार परिणाम के लिए कुलसचिव से शिकायत भी कर चुकी है।