{"_id":"67c1f4ad3741036a460008d8","slug":"ballistic-investigation-will-reveal-the-death-of-agent-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132792-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैलेस्टिक जांच करेगी आढ़ती की मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैलेस्टिक जांच करेगी आढ़ती की मौत का खुलासा
Fri, 28 Feb 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 26 नवंबर 2024 की शाम आढ़ती प्रमोद गुप्ता की मौत की पहेली जल्द सुलझने के आसार हैं। आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर मिले तमंचे और मृत आढ़ती के हाथ में लगे गन पाउडर के सैंपल की बैलेस्टिक जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मार्च माह में रिपोर्ट आते ही इस मामले का पुलिस खुलासा कर देगी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल निवासी आढ़ती प्रमोद लोधी (43) मंडी से 26 नवंबर की देर शाम घर जा रहे थे। तभी नगरिया बस्ती के पास उनका शव मिला। उनके गोली लगी थी। पास ही तमंचा भी मिला। उनकी पत्नी ने पति के पूर्व परिचित पर साथियों संग मिलकर एलानिया मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। मगर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि गोली लगने वाले स्पॉट पर ब्लैकनिग पाई गई है। साथ ही गन पाउडर भी आढ़ती के हाथ में लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ऐसा तभी संभव है जब कोई व्यक्ति खुद से अपने को गोली मारता है। ब्लैकनिग और हाथ में गन पाउडर उसी परिस्थिति में लगना संभव है। अब मौके पर मिले तमंचे की बैरल के गन पाउडर के सैंपल और आढ़ती के हाथ में लगे गन पाउडर के सैंपल का मिलान किया जा रहा है। अगर, दोनों एक ही पाए जाते हैं तो मामला हत्या की दिशा के एकदम विपरीत हो जाएगा। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्य जुटाते हुए निष्पक्ष जांच कर रही है।