{"_id":"66d4079015d1a3e9cc0b685e","slug":"balcony-fell-on-young-man-as-soon-as-he-entered-the-house-died-on-the-spot-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का छज्जा बन गया मौत: दहलीज पर कदम रखते ही युवक के सिर पर गिरा मलबा, मौके पर ही चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का छज्जा बन गया मौत: दहलीज पर कदम रखते ही युवक के सिर पर गिरा मलबा, मौके पर ही चली गई जान
Sun, 01 Sep 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:50 AM IST
सार
मैनपुरी के बेवर में एक युवक की मौत उस समय हो गई, जब वो घर में प्रवेश कर रहा था। उसके ऊपर मकान का छज्जा गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा में शनिवार की शाम घर में जा रहे युवक पर छज्जा पलट गया। सिर में गहरी चोट लगने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा निवासी देव कुमार शनिवार की देर शाम घर के अंदर जा रहा था। तभी अचानक मकान का छज्जा भर भराकर पलट गया। सिर में गहरी चोट लगने से देव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो रो-कर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है। रविवार को बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।