फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bakery where the blast took place did not even have a fire NOC

ब्रेड फैक्टरी हादसा: जिस बेकरी में हुआ धमाका...उसकी फायर एनओसी तक नहीं, अग्निशमन विभाग भेजेगा नोटिस

Fri, 17 Jan 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिस बेकरी में धमाका हुआ, उसके पास फायर की एनओसी भी नहीं है। जांच में ये तथ्य सामने आने के बाद अब अग्निशमन विभाग नोटिस भेजेगा।

 

विज्ञापन
bakery where the blast took place did not even have a fire NOC
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स के ओवन में धमाके के बाद श्रमिकों ने हंगामा किया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ओवन को चलाने के लिए एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा था, जबकि एलपीजी का प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन

मौके पर बचाव के इंतजाम नहीं थे। एंबुलेंस तक नहीं बुलाई गई थी। प्राथमिक पड़ताल में धमाके का कारण गैस का अत्यधिक दबाव होने की आशंका है। हालांकि अग्निशमन विभाग की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेकरी संचालित करने के लिए फायर एनओसी नहीं ली गई थी। इस पर नोटिस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


एटा निवासी गोविंद और सिंटू बेकरी में ठेकेदारी पर श्रमिक लगाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जिस ओवन में धमाका हुआ, उसमें एलपीजी की सप्लाई भूतल पर लगे 4 से 8 सिलिंडर से की जाती है। मगर, इन सिलिंडर में गैस का दबाव अलग-अलग होता है। इसे देखने के लिए एक ही मीटर लगा हुआ था, जबकि प्रत्येक सिलिंडर पर मीटर लगा होना चाहिए, जिससे दबाव बदलने पर एक जैसा किया जा सके। गैस का दबाव 40 से ऊपर जाता है तो उसको बंद कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर बचाव के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से अधिक सिलिंडर भी मिले
घटना की जानकारी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ओवन में एलपीजी की सप्लाई हो रही थी। माैके पर 12 से अधिक सिलिंडर भी मिले हैं। परिसर में आग बुझाने के इंतजाम किए गए थे। कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने पहले ही बेकरी की शुरुआत हुई है। फायर एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया गया था।


मैनेजर बोले-बेकरी में सभी मानक पूरे
मैनेजर जितेंद्र का कहना था कि बेकरी में सभी मानक पूरे हैं। फायर सेफ्टी सिस्टम भी लगा हुआ है। हादसे का कारण पता किया जा रहा है। इसके लिए टीम से जांच कराई जाएगी। पहली प्राथमिकता घायल हुए श्रमिकों का इलाज कराना है। उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed