फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bail of two accused of cheating rejected

Agra News: ठगी के दो आरोपियों की जमानत हुई खारिज

Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bail of two accused of cheating rejected
कासगंज। लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों गंजडुंडवारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की थी। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत की अर्जी खारिज कर दी। गंजडुंडवारा क्षेत्र से 31 दिसंबर 2022 को सीटू निवासी मस्तीपुर गंजडुंडवारा पर एक फोन कॉल आई कि उसकी लॉटरी निकल आई है। उसे 3.50 लाख रुपये मिलेंगे। उसके बाद उसे अपने झांसे में देकर कॉल करने वाले ठग ने अपने खाते 90 हजार रुपये डलवा लिए। जब सीटू को लॉटरी के रुपये नहीं मिले तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी राहुल और अकुंश निवासी गजनेश कानपुर देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं विवेचना करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। मामले में आरोपियों के द्वारा जमानत के लिए अर्जी जनपद न्यायालय में दी गई। न्यायालय ने सुनवाई कर आरोपियों की अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed