{"_id":"6ae7a87750752041190357d5","slug":"baikunthi-devi-college-won-the-fencing-competition-agra-news-c-25-agr1067-1202120-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैकुंठी देवी महाविद्यालय ने जीती तलवारबाजी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैकुंठी देवी महाविद्यालय ने जीती तलवारबाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन
तलवारबाजी प्रतियोगिता
आगरा। आरबीएस महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष तलवारबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नौ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिला वर्ग में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की टीम चैंपियनशिप बनी।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। समापन समारोह की अध्यक्षता और पुरस्कार वितरण विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने किया। आयोजन के संरक्षक प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, आयोजन सचिव डॉ. रुचि श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक प्रो. सुनील बाबू चौधरी व चयनकर्ता डॉ. सिंधुजा चौहान और नितेश शर्मा रहे।
आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग छलेसर, आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, बीएसए कॉलेज मथुरा, कैलादेवी कॉलेज, राजीव एकेडमी और अमरनाथ कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।