{"_id":"63fe4424dc9d7484ed068b94","slug":"bahubali-abbas-produced-in-lucknow-court-through-video-conferencing-kasganj-news-c-25-1-76631-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाहुबली अब्बास की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाहुबली अब्बास की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ कोर्ट में हुई पेशी
Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना की जिला जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास पर न्यायालयों में मुकदमे विचाराधीन है। बाहुबली विधायक को फिलहाल न्यायालय पर पेशी पर ले जाने पर रोक है। केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी पेशी हो रही है।
मंगलवार को लखनऊ के भष्ट्राचार निवारण संगठन न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी पेशी हुई। जेल प्रशासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी पेशी की प्रक्रिया पूरी कराई। बाहुबली विधायक अब्बास को यहां की जेल में 15 फरवरी को लाया गया था। इससे पहले वे चित्रकूट की जेल में बंद थे। शासन के निर्देश पर बाहुबली विधायक की जेल में सुरक्षा कड़ी चल रही है। उनकी निगरानी ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। विधायक अब्बास पर पहरा कड़ा है। अब्बास से मिलाई करने के लिए परिवार का सदस्य और रिश्तेदार यहां नहीं पहुंचा है। केवल तीन अधिवक्ताओं के पैनल ने ही जेल में विधायक अब्बास से मुलाकात कर वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए हैं।
- हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद विधायक अब्बास की कड़ी निगरानी जा रही है। मंगलवार को लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई। केके मौर्य, डिप्टी जेलर।