फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah Mahila Mandal honored the topper daughters

Agra News: बाह महिला मंडल ने टॉपर बेटियों को किया सम्मानित

Wed, 15 Jul 2026 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bah Mahila Mandal honored the topper daughters
बाह: माथुर वैश्य महिला मंडल बाह ने मेधाओं का किया सम्मान, रक्तदान ​शिविर की बनाई रणनीति
बाह। माथुर वैश्य महिला मंडल बाह की बैठक मंगलवार को गोपाल जी मंदिर में हुई। अध्यक्ष कामना गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में स्कूल स्तर की टॉपर बेटियों ने समाज का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्राओं समीक्षा गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, दिव्या गुप्ता, इच्छा गुप्ता को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही 19 जुलाई को बाह की माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की सफलता के लिए रणनीति बनाई। जागरुकता रैली निकाली। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे और अपनी मां की स्मृति एवं सम्मान में पौध रोपण की शपथ दिलाई। इस दौरान अनीता, प्रीती, कविता गुप्ता, अंजना, श्वेता गुप्ता, सपना, राधा, वंदना, आशा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed