फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah Election Result 2022 Agra Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Agra Election Result 2022: बीहड़ में फिर खिला 'कमल', रानी पक्षालिका ने दर्ज की बड़ी जीत  

Thu, 10 Mar 2022 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

रानी पक्षालिका सिंह ने सपा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा को हराया है। भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने 24,513 वोट से विजयी प्राप्त की है।

विज्ञापन
Bah Election Result 2022 Agra Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाह के बीहड़ में एक बार फिर भाजपा का कमल खिला है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने 24,513 वोट से विजयी प्राप्त की है। भदावर राजघराने की बहू रानी पक्षालिका सिंह ने सपा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा को हराया है। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।

विज्ञापन


कभी भदावर रियासत रही बाह विधानसभा सीट पर राजघराने का कब्जा बरकरार रहा। विधानसभा चुनाव की मतगणना में भदावर राजघराने की बहू रानी पक्षालिका सिंह लगातार दूसरी बार भगवा फहराने में कामयाब रहीं। उन्होंने सपा के मधुसूदन शर्मा को 24,235 वोटों से हराया। 18 चुनाव में यह 12 वां मौका है जब राजघराने के सदस्य बाह विधानसभा के प्रतिनिधि चुने गए हैं। बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। बसपा इस सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन

इतने मिले वोट 

बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को 78,360 वोट मिले। इस बार उन्हें 41.16 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला, जो पिछले चुनाव से एक फीसदी कम है। बीते चुनाव में उन्हें 42.28 फीसदी मत और कुल 80,567 वोट मिले थे। सपा के मधुसूदन शर्मा को 54,125 वोट हासिल हुए। उन्हें 28.43 फीसदी वोट मिले। पिछले चुनाव से सपा प्रत्याशी को दो फीसदी वोट ज्यादा मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी के वोट 4 फीसदी कम हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा रही तीसरे नंबर पर 

बसपा के नितिन वर्मा को 50618 वोट मिले। उन्हें 26.59 फीसदी लोगों का समर्थन मिला। बाह सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रहीं मनोज दीक्षित को केवल 1229 वोट मिल पाए, जो नोटा से भी कम हैं। बाह के 1837 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। 


पहले से शुरू हुई लीड आखिरी तक बरकरार

पक्षालिका सिंह को पहले ही चरण में लीड मिलनी शुरू हो गई थी। ईवीएम खुलीं तो पहले चरण में उन्हें 4186 वोट मिले जबकि सपा के मधुसूदन शर्मा को 1305 वोट पहले चरण में मिले। नितिन वर्मा को 851 वोट मिले। इसके बाद भी भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए रहीं। दूसरे और तीसरे नंबर के प्रत्याशियों के बीच वोट की होड़ लगी रही। 

आठवें चरण में बसपा दूसरे नंबर पर थी जबकि सपा तीसरे पर। यह हाल 15 वें चरण में भी रहा, जहां मधुसूदन शर्मा तीसरे नंबर पर बने रहे जबकि हाथी सवार नितिन वर्मा दूसरे नंबर पर थे। रानी पक्षालिका सिंह की लीड हर राउंड में बढ़ती चली गई। 22 वें राउंड में मधुसूदन दूसरे नंबर पर आ गए जबकि नितिन को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा। इसके बाद के सभी चरणों में बसपा तीसरे नंबर पर ही रही। 


 

11 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

बाह सीट से चुनाव लड़ने वाले 14 में से 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित, आम आदमी पार्टी के नीरज कुमार करौरिया, राष्ट्रीय समाज पक्ष के सत्येंद्र बघेल, भारतीय मजदूर जनता पार्टी के सर्वेश कुमार, निर्दलीय अशोक कुमार, कौशल किशोर, नरेश, बृजेंद्र सिंह, रामबरन, विजय प्रताप सिंह, सुखराम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed