फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bag which student had forgotten in auto jewellery worth lakhs was kept in it

Agra: छात्रा जिस बैग को ऑटो में भूल गई थी...उसमें रखे थे लाखों के गहने, पुलिस ने इस तरह खोज निकाला

Sun, 25 Aug 2024 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

आगरा में एक छात्रा ने वो बैग ऑटो में छोड़ दिया, जिसमें लाखों रुपये के आभूषण रखे हुए थे। जब छात्रा को अपनी मां से इसके बारे में पता चला, तो उसके होश उड़ गए। दो दिन तक छात्रा ने खुद बैग की तलाश की। इसके बाद पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने छात्रा का बैग तलाश कर उसके चेहरे पर खुशी लौटाई। 
 

विज्ञापन
bag which student had forgotten in auto jewellery worth lakhs was kept in it
छात्रा को वापस मिला बैग - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में रक्षाबंधन पर भाईयों के राखी बांधकर वापस आगरा आई छात्रा को बैग ऑटो में रह गया। जिसमें उसके दस्तावेज और मां के गहने रखे थे। एक दिन खुद से मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिली। तब न्यू आगरा थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की पहचान उससे बैग वापस दिलाया। पूरा सामान देख छात्रा की खुशी का ठीकाना नहीं रहा।  
विज्ञापन









 

हाथरस निवासी राशि सिंघल दयालबाग विश्वविद्यायल में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने घर गई थीं। 21 अगस्त को वापस आगरा लौटकर आईं। भगवान टॉकीज से दयालबाग जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज और मां के गहने रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन खुद से मेहनत करके ऑटो और चालक की तलाश की। मगर कहीं कुछ नहीं पता चला। दूसरे दिन थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर डिवीजन चौकी इंचार्ज अमित बालियान ने टीम के साथ 50 से अधिक कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छात्रा के पहचान करने के बाद चालक को खोजा। इसके बाद बैग छात्रा को वापस दिया। सारा सामान और मां के गहने देख छात्रा की खुशी का ठीकाना नहीं रहा। पुलिस टीम को धन्यवाद बोला।

 
विज्ञापन

छात्रा को बैग में गहने होने की नहीं थी जानकारी
छात्रा जब अपने घर गई तो उसने बैग रख दिया। उनकी मां जब मायके से वापस लौटी तो गहने उताकर बैग में रख दिए। बेटी को इसके बारे जानकारी नहीं दी। 21 अगस्त शाम को छात्रा ने अपनी मां बैग खोने के बारे में जानकारी दी। तब मां ने बैग में गहने रखे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed