फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bag snatched from woman employee of civil court

Agra News: घर जा रही महिला कर्मचारी से छीना बैग, पुलिस ने आधे घंटे में पकड़ा लुटेरा

Sat, 20 Dec 2025 11:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Dec 2025 11:35 PM IST
सार

घर जा रही दीवानी की महिला कर्मचारी से स्कूटी सवार ने बैग छीन लिया। पुलिस ने आधा घंटे में लुटेरे को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
bag snatched from woman employee of civil court
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में हाईवे के सर्विस रोड पर ऑटो से घर जा रही दीवानी कर्मचारी का स्कूटी सवार लुटेरे ने बैग छीन लिया। महिला ने बल्केश्वर चौकी पर शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साधनों से लुटेरे की तलाश की और मात्र आधे घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर महिला का पर्स उसके सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कमलानगर ने बताया कि शाम छह बजे एसीजेएम-8 कोर्ट में कर्मचारी ट्रांस यमुना काॅलाेनी की निवासी याचना ऑटो से घर लौट रहीं थीं। हाईवे के सर्विस रोड पर हीरालाल मिष्ठान के पास एक स्कूटी चालक ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगा। 
विज्ञापन


महिला शोर मचाते हुए पुलिस चौकी पहुंची। बैग में मोबाइल, नकदी और जरूरी कागज होने की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी में तुरंत आरोपी के भागने की दिशा देखी और पीछा कर घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को मात्र आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतेंद्र पुत्र सुरेश चंद निवासी सेवला जाट, थाना सदर बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed