{"_id":"1f902304f5d81c0c59f916d5f52cf2e0","slug":"bag-of-judge-s-wife-stolen-in-shridham-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीधाम एक्सप्रेस में जज की पत्नी का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीधाम एक्सप्रेस में जज की पत्नी का बैग चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। गोंडवाना एक्सप्रेस में मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री से लूटपाट करने वाले सभी बदमाश पकड़े भी नहीं गए थे कि मंगलवार सुबह श्रीधाम एक्सप्रेस में एक जज की पत्नी का बैग चोरी हो गया। कोच कंडेक्टर ने रिपोर्ट लिखकर झांसी जीआरपी को दी। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण जीआरपी भी हरकत में आ गई है।
जबलपुर से आगरा आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस के एस-1 कोच में जबलपुर हाईकोर्ट बेंच के जज शशांक शुक्ल व उनकी पत्नी रश्मि शुक्ला यात्रा कर रहीं थीं। मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे ट्रेन बीना और झांसी के बीच में थी। तभी शशांक शुक्ला की आंख खुली। उन्होंने सीट पर देखा तो पत्नी का पर्स गायब था। उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत की। उसने मामला जज से जुड़ा होने के कारण फौरन रिपोर्ट दर्ज कर झांसी जीआरपी को भेज दिया। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।