फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Badhola youth dies in road accident in Ghaziabad

बढ़ोला के युवक की गाजियाबाद में सड़क हादसे मौत

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Badhola youth dies in road accident in Ghaziabad
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बढ़ोला के युवक की गाजियाबाद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गाजियाबद में सड़क हादसे में मौत का शिकार ग्राम बढ़ोला निवासी अमन (20) पुत्र इंजीनियर विजय प्रताप सिंह हुआ। वह सोमवार की देर शाम अपने पिता के पास गाजियाबाद कार से जा रहा था।
विज्ञापन

अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और गाजियाबाद शहर में डिवाइडर से कार टकरा गई। तभी उसी समय पीछे से एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमे अमन गंभीर रूपसे घायल हो गया। पुलिस व राहगीरों ने उसको स्वास्थ केंद्र भेजा जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह उसका शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

एकलौता पुत्र था अमन
विजय प्रताप सिंह गाजियाबाद में इंजीनियर हैं। अमन उनका इकलौता पुत्र था। अचानक उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में हैं। अमन की मां अनिमका का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed