फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad hand pumps are increasing the problems in the heat of summer.

Agra News: गर्मी की तपिश में खराब हैंडपंप बढ़ा रहे मुसीबत

Tue, 30 Apr 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bad hand pumps are increasing the problems in the heat of summer.
कासगंज। गर्मी के मौसम में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन इनकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

सदर नगर पालिका में 21 हैंडपंप रिबोर होने को हैं। प्रतिदिन ही 8 से 10 हैंडपंप खराब होने की शिकायतें पालिका में दर्ज हो रही है। हालांकि पालिका ऐसे नलों को प्रतिदिन ठीक कराने का दावा भी कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की बात की जाए यहां हैंडपंपों की स्थिति खराब है। कादरगंज बाजार में लगा इंडिया मार्का नल से पीला पानी आता है। इसी गांव में राजपाल के घर के सामने लगा नल पिछले दो वर्षों से खराब है। ग्रामीणों ने इसके आसपास ईंधन जमा कर रखा है। इस गांव में लगभग आधा दर्जन हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदाजशनपुर आधा दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं। मिहोला के प्राथमिक विद्यालय सहित पांच हैंडपंप खराब पड़े हैं। हढोरा , बगवास, सिकंदरपुर वैश्य, लभेड, सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। जेई हर्षवर्धन ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 21 हैंडपंप रिबोर होने हैं। इनकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही इनको रिबोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed