{"_id":"64a168a1e620375d5203513e","slug":"bad-condition-of-power-system-in-the-state-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-311-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेश में बिजली व्यवस्था का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेश में बिजली व्यवस्था का हुआ बुरा हाल
Sun, 02 Jul 2023 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली व्यवस्था का हुआ बुरा हाल
-आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
प्रदेश में बदहाल हो रही बिजली व्यवस्था के विरोध में आम आदमी पार्टी ने लालटेन जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारू कराने और लगातार की जा रही अघोषित तथा अनियमित कटौती बंद कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में लालटेन लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं दी जा रही है।
ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर हृदेश चौधरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। अघोषित और अनियमित कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। कटौती होने पर लोगों के फोन तक नहीं उठाते हैं। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में प्रदेश भर में की जा रही अघोषित तथा अनियमित कटौती बंद कराने की मांग की गई है। देशराज राजपूत, उदयराज, पुष्पादेवी, सरिता यादव, सतेंद्र राजपूत, नीरज शाक्य, रघुराज सिंह शाक्य मौजूद रहे।