फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baba ramdev will remain in mathura for three days

3 दिन वृंदावन प्रवास करेंगे योग गुरु बाबा रामदेव, ये हस्तियां भी रहेंगी मौजूद

Fri, 16 Feb 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev will remain in mathura for three days
यज्ञशाला को तैयार करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र भक्त राजा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय का 118वां वार्षिकोत्सव 23 से 25 फरवरी तक विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में योग गुरु बाबा रामदेव तीन दिन वृंदावन में प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन


गुरुकुल विवि के वार्षिकोत्सव में केंद्र और प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ आर्य प्रतिनिधि सभा और आर्यवीर दल के देशभर से लगभग पांच हजार कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। गुरुकुल विवि के वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवीन यज्ञशाला का भी निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


23 फरवरी को गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. धीरज सिंह आर्य हवन यज्ञ के साथ करेंगे। दोपहर 12 बजे से समाज सुधारक सम्मेलन व शाम के सत्र में 7 बजे से आर्य सिद्धांत सम्मेलन का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से राष्ट्र रक्षा सम्मेलन और शाम सात बजे से आर्यवीर सम्मेलन के साथ 25 फरवरी को समापन सत्र में आर्य समाज की आवश्यकता पर मंथन किया जाएगा। 

गुरुकुल विवि के आचार्य हरीश आर्य ने बताया कि गुरुकुल के आचार्य स्वदेश महाराज के मार्ग दर्शन में होने वाले वार्षिकोत्सव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शामिल होंगे।  

इसके अलावा प्रदेश के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण,  प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल, सीकर राजस्थान के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर और वृंदावन वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु की मौजूदगी रहेगी। 

गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में वृंदावन प्रवास के दौरान बाबा रामदेव गुरुकुल के विद्यार्थियों और ब्रह्मचारियों को योग का प्रशिक्षण भी देंगे। सुबह चार बजे से गुरुकुल विश्वविद्यालय परिसर में बाबा रामदेव योग सिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed