फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba killed priest by cutting him with shovel In Agra

Agra: मंदिर में बाबा ने पुजारी को फावड़े से काट डाला... फिर पहुंचा थाने, बोला- मार दिया है; पुलिस रह गई सन्न

Sat, 06 Jan 2024 08:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 08:39 AM IST
सार

आगरा में मंदिर में बाबा ने पुजारी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। फिर खुद ही थाने पहुंचा। कहा कि मैनें मार दिया है। सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
Baba killed priest by cutting him with shovel In Agra
Agra: मंदिर में बाबा ने पुजारी को फावड़े से काट डाला, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मऊ के जंगल में स्थित पथवारी मंदिर के पुजारी तुरवाई नाथ उर्फ बंटी (35) की शुक्रवार रात को एक बाबा ने फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद न्यू आगरा थाने पहुंच गया। बताया कि फावड़े से पुजारी को मार दिया। पुलिस हत्यारोपी बाबा को साथ लेकर मंदिर पहुंची तो पुजारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीण भी मंदिर पर आ गए। 

विज्ञापन


पुजारी तुरवाई नाथ राया, मथुरा के रहने वाले थे। वह पिछले पांच साल से मऊ स्थित पथवारी मंदिर पर रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। दो माह पहले ही राया स्थित घर से लौटकर आए थे। मंदिर गांव के बाहर सुनसान जगह पर है, इसलिए शाम को कम लोगों की आवाजाही रहती है। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर मंदिर पर करीब 20 दिन पहले भिंड से आए बाबा शीतलादास का पुजारी से विवाद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: कोठी है...फ्लैट भी, बेटा 1.5 करोड़ की गाड़ी में घूम रहा, पिता वृद्धाश्रम काट रहे दिन; पीड़ा रुला देगी आपको
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि रात करीब 10 बजे हत्यारोपी बाबा ने थाने पहुंचकर फावड़े से पुजारी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। पुजारी के चेहरे और गर्दन पर फावड़े से प्रहार किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा नशे में रहता था। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: आरोपियों ने जंगल में वन दरोगा और टीम को दौड़ाकर पीटा, गश्त के दौरान हरे पेड़ों की कटाई करते पकड़ा था

वहीं मऊ स्थित आनंदी भैरों मंदिर के पुजारी धारानाथ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तुरवाई नाथ उनके गुरु निर्वतीनाथ महाराज का शिष्य था। पिछले पांच साल से मऊ स्थित मंदिर में पुजारी था। एसीपी ने बताया कि आनंदी भैरों मंदिर के पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मंदिर से साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed