फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba is spreading superstitions

‘तंत्र-मंत्र’ से पुलिस को मात देने का दावा कर रहा ये बाबा

Tue, 02 Oct 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 02 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Baba is spreading superstitions
अंधविश्वास। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में अवैध शराब कारोबार के माफिया अब पुलिस की पकड़ से बचने के लिए तांत्रिक की शरण में पहुंच गए हैं। माल को मंगाने से पहले अब तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। माल के मंगाने के लिए दिन, तारीख और समय भी तांत्रिक ही बता रहा है। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस को उसकी तलाश के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
एसपी अजय शंकर राय ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चला रखा है। इनाम घोषित करने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई लगातार जारी है। मगर इन सब के बीच शराब माफिया बच निकलने का एक अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी अब माल मंगाने से पहले एक तांत्रिक की शरण में जाते हैं। उसके बताए दिन, तारीख और समय पर ही माल मंगाया जा रहा है। बाबा दावा करता है कि उसके बताए गए समय पर पुलिस की मार से बच जाओगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस दावा करने वाले बाबा की कारस्तानी एसपी के कानों तक पहुंची तो उन्होंने स्वाट टीम को बाबा के पीछे लगा दिया। अब स्वाट टीम बाबा के शराब माफिया को दिए जा रहे पुलिस से बचाओ आशीर्वाद के पीछे की असल वजह का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed