फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri said ban on sale of liquor and meat within 20 km radius of Vrindavan

UP: वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- 20 किमी दायरे में शराब और मांस की बिक्री पर लगे रोक

Wed, 27 Mar 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 04:27 PM IST
सार

बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संतजनों का आशीर्वाद लिया। कहा कि वृंदावन के 20 किमी दायरे में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।  

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri said ban on sale of liquor and meat within 20 km radius of Vrindavan
वृंदावन में पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में कन्हैया के दर्शन किए। आश्रम में जाकर संतों का आशीर्वाद लिया। धर्म अध्यात्म पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृंदावन के 20 किलोमीटर दायरे में मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। 

विज्ञापन


कहा कि आते वक्त हाईवे पर अंग्रेजी शराब की दुकान देखी तो उन्हें दुख हुआ। जिस प्रकार से अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, उसी प्रकार भगवान कृष्ण भी मथुरा में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इसके लिए उनके सिरमौर बृजवासी और संतजन प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन

जल्द ही वृंदावन में कथा करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि रामराज्य की स्थापना और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग सभी देशवासी करें। कहा कि वह जल्द ही वृंदावन में कथा करेंगे। बृज में दरबार की आवश्यकता नहीं है। यहां सबसे बड़ा दरबार बांकेबिहारी महाराज का है। जहां हनुमान जी भी भक्ति में रहते हैं। ऐसी ब्रज में उनके बालाजी महाराज की कृपा से कथा का अवसर यहां प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आश्रमों में पहुंचे

यहां वह गोरेलाल कुंज पहुंचे। वह महंत किशोरीदास महाराज से मिले। इसके बाद वह भागवत आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री ठाकुर जी महाराज के निवास पहुंचे। यहां भागवताचार्य इंद्रेश शास्त्री से मुलाकात की। इसके अलावा वह भागवताचार्य श्यामसुंदर पराशर, अनिरुधाचार्य के आश्रम भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed